दिया कुमारी ने शेखावत की जयंती पर अर्पित किए पुष्प : उनकी विचारधारा हम सबके लिए प्रेरणास्रोत, कहा- जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है

हर जनसेवक के लिए मार्गदर्शक

दिया कुमारी ने शेखावत की जयंती पर अर्पित किए पुष्प : उनकी विचारधारा हम सबके लिए प्रेरणास्रोत, कहा- जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूर्व उपराष्ट्रपति दिवंगत भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व उपराष्ट्रपति की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूर्व उपराष्ट्रपति दिवंगत भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व उपराष्ट्रपति की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कुमारी ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति दिवंगत भैरों सिंह शेखावत के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनकी कार्यप्रणाली और विचारधारा हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राजस्थान के विकास की जो नींव रखी, वर्तमान में उसी दिशा में राज्य आगे बढ़ रहा है। शेखावत की नीति, प्रशासनिक दक्षता और जनता के प्रति समर्पण भावना अब भी हर जनसेवक के लिए मार्गदर्शक है। इस दौरान पुष्पांजलि कार्यक्रम में विधायक, जनप्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष, पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर