डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- नहीं कराने थे चुनाव तो तैयारी के नाम पर करोड़ों क्यों खर्च

पंचायत व निकाय चुनाव टालकर लोकतंत्र की हत्या

डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- नहीं कराने थे चुनाव तो तैयारी के नाम पर करोड़ों क्यों खर्च

प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव में देरी और तैयारियों के नाम पर करोड़ों खर्च मामले में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।

जयपुर। प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव में देरी और तैयारियों के नाम पर करोड़ों खर्च मामले में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा है कि जब पंचायत और निकाय चुनाव 15 अप्रैल को नहीं कराने थे, तो भाजपा सरकार ने तैयारी के नाम पर जनता के करोड़ों रुपए खर्च क्यों किए और क्यों लोगों को गुमराह किया।

ये खर्च फिर दोबारा होगा, क्या ये जनता के पैसे की खुली लूट नहीं है? आखिर किसको फायदा पहुंचाने के लिए ये खेल खेला गया? एक तरफ भाजपा सरकार बार-बार बहानेबाजी करके पंचायत व निकाय चुनाव टालकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है, और दूसरी ओर चुनाव तैयारी के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई लूट रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामला : 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, सुबोध अग्रवाल 2 दिन के पुलिस रिमांड पर जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामला : 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, सुबोध अग्रवाल 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
एसीबी ने जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामले में जांच पूरी कर 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश। सभी आरोपी न्यायिक...
21 अप्रैल को राष्ट्र को समर्पित होगी पचपदरा रिफाइनरी, राजस्थान बनेगा ऊर्जा क्षेत्र का नया केंद्र
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं, कहा- बाबा साहेब महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे
शांति की कोशिश नाकाम : डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी घोषण ; हॉर्मुज़ ज़लड़मरूमध्य की नाकेबंदी के बाद तेल की कीमतों में आठ प्रतिशत की वृद्धि, ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के पार
अंबेडकर जयंती पर कल कांग्रेस सभी जिलों में करेगी कार्यक्रम, सभी जिलों में सर्कुलर जारी
सीएम रेखा गुप्ता का दावा : दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में ; घबराहट में न आएं दिल्लीवासी, सिलेंडर की समय पर करेंगे होम डिलीवरी
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : निर्धारित तिथियों पर देरी और बदले रूट से संचालन, जानें