रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की किल्लत : पीएम के बयान पर डोटासरा का हमला, कहा- ऊर्जा संकट पर केंद्र ने पल्ला झाड़कर जनता को अपने हाल पर छोड़ा
आपदा में अवसर की राजनीति के आरोप
रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की किल्लत पर पीएम के बयान पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने हमला बोलते हुए कहा है कि की ऊर्जा संकट के दौर में देश के लोगों को उनके हाल पर छोड़ देना दुर्भाग्यपूर्ण। हमारे नेता राहुल गांधी के बार बार चेताने पर पहले उनकी खिल्ली उड़ाई गई, लेकिन अब बयान देकर केंद्र ने स्वीकार किया है कि हम बड़े संकट में आने वाले हैं।
जयपुर। रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की किल्लत पर पीएम के बयान पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने हमला बोलते हुए कहा है कि की ऊर्जा संकट के दौर में देश के लोगों को उनके हाल पर छोड़ देना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे नेता राहुल गांधी के बार बार चेताने पर पहले उनकी खिल्ली उड़ाई गई, लेकिन अब बयान देकर केंद्र ने स्वीकार किया है कि हम बड़े संकट में आने वाले हैं। पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने कहा कि मोदी ने इजराइल दौरे के बाद भारत पर मुहर लग गई कि हम इजराइल के साथ है। हमारे ईरान से पड़ोसी संबध रहे हैं, लेकिन अब बने हालातों से हम पर ऊर्जा संकट बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का बयान लोगों को पैनिक करने वाला है। देश में गैस, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर भाजपा नेताओं की सेहत पर शायद ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन आम लोगों के लिए परेशानी बढ़ेगी।
डोटासरा ने कहा कि रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर हम 27 मार्च को जयपुर में शहीद स्मारक पर प्रदर्शन करके सरकार को घेरने का काम करेंगे। केंद्र सरकार के संकट से पल्ला झाड़ने से हम लोगों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। केन्द्र ने जिस उज्ज्वला के नाम पर 3 बार सरकार बना ली, लेकिन अब उनकी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। ऊर्जा संकट से छोटे व्यापरियों, रेस्टोरेंट, ढाबे, थड़ी ठेले वालों के रोजगार पर संकट बढ़ गया है। हम मुद्दे उठाते हैं तो हम पर आपदा में अवसर की राजनीति के आरोप लगाते हैं, जबकि आपदा में अवसर तो यह लोग तलाश रहे हैं। वंही, राज्य की भाजपा सरकार पर भी ऊर्जा संकट के दौर में जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का आरोप

Comment List