डोटासरा का बड़ा ऐलान, निकाय-पंचायत चुनाव में 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को 

राज्य सरकार पर चुनाव टालने का आरोप

डोटासरा का बड़ा ऐलान, निकाय-पंचायत चुनाव में 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को 
राजस्थान कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिए 60% युवाओं को टिकट देने की रणनीति बनाई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के अनुसार 'जिताऊ और टिकाऊ' उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। साथ ही, कांग्रेस ने राज्य सरकार पर चुनाव टालने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिए संगठन को सक्रिय करने के साथ टिकट वितरण में युवाओं को प्राथमिकता देने की रणनीति बनाई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि वे 50 प्रतिशत नहीं, बल्कि 60 प्रतिशत तक युवाओं को टिकट देने के पक्ष में हैं। कोर कमेटी बैठक के बाद डोटासरा ने बताया कि संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर ‘जिताऊ और टिकाऊ’ उम्मीदवार चुनेंगे। निष्ठा, जीत की क्षमता और पार्टी से जुड़ाव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

निर्दलीय जीतकर बाद में कांग्रेस के साथ काम करने वालों पर भी विचार हो सकता है, लेकिन टिकट पर जीतकर दल बदलने वालों पर नहीं।अगले दो-तीन दिनों में विधायकों, प्रत्याशियों और पदाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसके बाद चुनावी अभियान औपचारिक रूप से शुरू होगा। दूसरे दिन 27 जिलों के नेताओं से संवाद हुआ। डोटासरा ने भाजपा सरकार पर चुनाव टालने, 1900 करोड़ रुपये की राशि लैप्स होने, तबादलों में अनियमितता और आरक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए। जरूरत पड़ने पर कांग्रेस अदालत का रुख कर सकती है। पार्टी स्थानीय मुद्दों और सरकार के कथित कुशासन को अभियान का आधार बनाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर