जयपुर के डॉ. रविन्द्र सिंह राव ने की फिल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा के हृदय की जटिल टावी प्रोसीजर, प्रक्रिया के बाद तेजी से हो रहे स्वस्थ

शरमन जोशी ने सोशल मीडिया पर हार्दिक आभार व्यक्त किया

जयपुर के डॉ. रविन्द्र सिंह राव ने की फिल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा के हृदय की जटिल टावी प्रोसीजर, प्रक्रिया के बाद तेजी से हो रहे स्वस्थ

फिल्म जगत की दिग्गज हस्ती, 90 वर्षीय प्रेम चोपड़ा, पिछले काफी समय से हृदय रोग गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस से पीड़ित थे। रोग की अवस्था को देखते हुए उनके उपचार के लिए TAVI ही एकमात्र सुरक्षित और उपयुक्त विकल्प था। यह अत्यंत जटिल प्रोसिजर देश के अग्रणी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र सिंह राव द्वारा मुंबई के लीलावती अस्पताल में सफलतापूर्वक किया गया।

जयपुर। फिल्म जगत की दिग्गज हस्ती, 90 वर्षीय प्रेम चोपड़ा, पिछले काफी समय से हृदय रोग गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस से पीड़ित थे। रोग की अवस्था को देखते हुए उनके उपचार के लिए TAVI (Transcatheter Aortic Valve Implantation) ही एकमात्र सुरक्षित और उपयुक्त विकल्प था। यह अत्यंत जटिल प्रोसिजर देश के अग्रणी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रविन्द्र सिंह राव द्वारा मुंबई के लीलावती अस्पताल में सफलतापूर्वक किया गया। प्रक्रिया के बाद प्रेम चोपड़ा तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

स्वस्थ होने पर उनके दामाद एवं थ्री इडियट्स फ़िल्म के प्रसिद्ध अभिनेता शरमन जोशी ने सोशल मीडिया पर डॉ. राव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। डॉ. राव, जयपुर स्थित राजस्थान अस्पताल के हार्ट सेंटर के चेयरमैन हैं और जटिल एंजियोप्लास्टी तथा बिना ओपन-हार्ट सर्जरी वॉल्व बदलने (TAVI) के देश के शीर्ष विशेषज्ञों में गिने जाते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

आर्मंड डुप्लांटिस ने 15वीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पोल वॉल्ट में 6.31 मीटर की बाधा 15वीं बार आसानी से की पार  आर्मंड डुप्लांटिस ने 15वीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पोल वॉल्ट में 6.31 मीटर की बाधा 15वीं बार आसानी से की पार 
आर्मंड डुप्लांटिस ने उप्साला में ‘मोंडो क्लासिक’ मीट में 6.31 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। 26...
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : देर रात 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां लगाया
आज का भविष्यफल
जैसलमेर से हुई रवाना, गुजरात के बनासकांठा जिले में हादसा : चलती स्लीपर बस में आग, एक की मौत, सात झुलसे
यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को मिलेगा बल, द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी
48 मण्डलों पर ऋद्धि मंत्रों से हुआ भक्तामर, स्तोत्र दीप महाअर्चना अनुष्ठान
टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार