डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार

दबिश देखते ही कुछ आरोपी खेत की तारबंदी फांदकर भाग निकले

डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार
बडलियास थाना क्षेत्र में पुलिस और डीएसटी ने घोड़ी दाने के जुआ अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की। गोठड़ा स्थित खेत में दबिश देकर पुलिस ने 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से 1 लाख 95 हजार 200 रुपये, दो प्लास्टिक के घोड़ी दाने और तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी फरार हो गए।

भीलवाड़ा। बडलियास थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला विशेष दल (डीएसटी) ने घोड़ी दाने के जुआ अड्डे पर छापा मारकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मौके से एक लाख 95 हजार 200 रुपये की राशि , दो प्लास्टिक के घोड़ी दाने बरामद किये गये। पुलिस ने बताया कि पुलिस दल गश्त पर था तभी डीएसटी ने सूचना दी कि गोठड़ा में बालू गुर्जर के सिजारे वाले खेत में समूह बनाकर जुआ खेला जा रहा है और कुछ लोग बाहर निगरानी कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही सवाईपुर चौकी से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर खेत को चारों तरफ से घेर लिया गया। पुलिस की दबिश देखते ही कुछ आरोपी खेत की तारबंदी फांदकर भाग निकले, लेकिन खेत में बनी झोपड़ी में हार-जीत का दांव लगा रहे नौ आरोपियों को दल ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मौके से आरोपियों की तीन मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय