सबवे का निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी

सबवे का निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द
सतलाना स्टेशन पर ब्रिज संख्या-4 और सबवे निर्माण के चलते लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर यातायात प्रभावित। 22, 29 सितंबर, 27, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को बाड़मेर-भगत की कोठी व भगत की कोठी-पालनपुर ट्रेनें आंशिक रद्द।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जोधपुर मंडल के लूनी - समदडी- भीलड़ी रेलखण्ड के मध्य किए जा रहे सतलाना स्टेशन पर ब्रिज संख्या 4 एवं सबवे के निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण बाडमेर-भगत की कोठी रेलसेवा 22, 29 सितंबर, 27, 30 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को समदडी-भगत की कोठी के मध्य, भगत की कोठी- पालनपुर रेलसेवा 22, 29 सितंबर, 27, 30 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को भगत की कोठी-समदडी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा 22, 29 सितंबर, 27, 30 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड-महेसाना होकर, साबरमती- जैसलमेर रेलसेवा 22, 29 सितंबर, 27, 30 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को महेसाना-मारवाड़-लूनी होकर संचालित होगी।

इसी प्रकार भगत की कोठी-बाडमेर रेलसेवा 22 सितंबर व 27 अक्टूबर को भगत की कोठी से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे, भगत की कोठी-बाडमेर रेलसेवा 30 अक्टूबर व 1 नवम्बर को भगत की कोठी से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा 21 सितंबर व 26 अक्टूबर को ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट और ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा 29 व 31 अक्टूबर को ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि महंगाई पर सरकार के दावे जमीनी हकीकत से दूर हैं। अगस्त में खुदरा...
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर
विनफास्ट के ईवी कार शोरूम का शुभारम्भ : वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड की राजस्थान में नई शुरुआत, वीएफ6, वीएफ7 समेत ईवी मॉडल प्रदर्शित
यूसीसी लागू करने के लिए पिछले दरवाजे का रास्ता नहीं अपनाएं भाजपा : संसद में लाए कानून, उमर ने कहा- इसे अलग-अलग राज्यों में क्यों कर रहे है आप
राज्य निर्वाचन आयोग की फर्जी आईडी बनाई, सोशल मीडिया के माध्यम से सभी जानकारों को किया सावचेत
पंचायतीराज संस्थाओं का लॉटरी कार्यक्रम स्थगित, नई तारीख होगी तय