यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित, इंदौर-जोधपुर और जोधपुर-इंदौर ट्रेनें 9 व 11 जून को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
इंदौर-देवास-उज्जैन रेलखंड के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, रामेश्वरम-फिरोजपुर ट्रेन 9 जून को और इंदौर-जोधपुर व जोधपुर-इंदौर ट्रेनें 11 जून को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
जयपुर। पश्चिम रेलवे की ओर से इन्दौर-देवास-उज्जैन रेलखण्ड के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर किए जा रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावितरहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण रामेश्वरम- फिरोजपुर रेलसेवा 9 जून को परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम होकर, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा 11 जून को परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर- लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन- फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम होकर, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा 11 जून को परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज -उज्जैन - देवास- लक्ष्मीबाई नगर- इंदौर होकर संचालित होगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2026 19:02:43
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...

Comment List