होटल, ईंट भट्टे और घरों में बिजली चोरी पकड़ी, 12.87 लाख रुपए का वसूला जुर्माना

जुर्माना राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी

होटल, ईंट भट्टे और घरों में बिजली चोरी पकड़ी, 12.87 लाख रुपए का वसूला जुर्माना

जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने जगतपुरा और कानोता क्षेत्र में विद्युत चोरी के सात मामले पकडे़। इनमें 12 लाख 87 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।कानोता में दो होटल में बिजली चोरी हो रही रही थी। इस पर 3,37,335 रुपए और 87,950 रुपए का जुर्माना लगाया।

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने गुरुवार को जगतपुरा और कानोता क्षेत्र में विद्युत चोरी के सात मामले पकडे़। इनमें 12 लाख 87 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कानोता में दो होटल में बिजली चोरी हो रही रही थी। इस पर 3,37,335 रुपए और 87,950 रुपए का जुर्माना लगाया।

इसके बाद ग्राम हिंगोनिया रिंग रोड पर एक ईंट-भट्टे में बिजली चोरी पाई गई, जिस पर 3,53,827 रुपए का जुर्माना लगाया। इसके अतिरिक्त दो घरेलू परिसरों की भी वीसीआर भरी गई जिनमें 1,70,057 रुपए और 1,54,698 रुपए का जुर्माना निर्धारित किया गया है। जगतपुरा के गोठवालों की ढाणी, रोपाड़ा में दो घरेलू परिसरों में विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए, जिनमें कुल 1,84,114 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जुर्माना जमा नहीं कराने पर विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
नीट परीक्षा विवाद पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ...
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले