आसमान से झर रहे अंगार : श्रीगंगानगर 48.2 डिग्री के साथ रहा सबसे गर्म, आज से जयपुर सहित कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार 

फलोदी में भी तापमान 46 डिग्री के पार दर्ज

आसमान से झर रहे अंगार : श्रीगंगानगर 48.2 डिग्री के साथ रहा सबसे गर्म, आज से जयपुर सहित कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार 
प्रदेश में नौतपा के दौरान गर्मी के रूप में आसमान से मानो शोले बरस रहे। श्रीगंगानगर में गर्मी और तापमान का सबसे ज्यादा असर। श्रीगंगानगर बुधवार को प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में सबसे ज्यादा गर्म। यहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री दर्ज।

जयपुर। प्रदेश में नौतपा के दौरान गर्मी के रूप में आसमान से मानो शोले बरस रहे हैं। श्रीगंगानगर में गर्मी और तापमान का सबसे ज्यादा असर है। श्रीगंगानगर बुधवार को प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री दर्ज किया। जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी और चूरू में भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया है। ऐसे में इन जिलों में गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं और गर्मी के कारण सड़कें सूनी पड़ी हैं। वहीं जयपुर सहित अधिकांश जिलों में तापमान 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया।  जयपुर में दिनभर तेज धूप और लू के थपेड़ों का असर रहा। इसके कारण दिन के समय सड़कें सूनी रही और लोग गर्मी से बचने का जतन करते दिखाई दिए। जयपुर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया। वहीं अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री से ज्यादा रहा, वहीं रात का तापमान भी 30 डिग्री के पार ही दर्ज किया।

आज से मिल सकती है राहत
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने संभावना जताई है कि 28 मई से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से राजधानी जयपुर सहित राज्य में कुछ भागों में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश के दौर चल सकता है। वहीं 29 मई से पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा रहेगा और इसके असर से जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में आंधी-बारिश के आसार ज्यादा रहेंगे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप