राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए विभागीय डाटाबेस के NATGRID से एकीकरण पर जोर,  विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा

सुरक्षित, प्रभावी और त्वरित सूचना साझाकरण अत्यंत आवश्यक

राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए विभागीय डाटाबेस के NATGRID से एकीकरण पर जोर,  विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा
राष्ट्रीय सूचना साझाकरण मंच NATGRID के तहत विभिन्न विभागों के डाटाबेस एकीकरण को तेज करने के लिए सचिवालय में कार्यशाला आयोजित। तकनीकी तैयारियों, एपीआई विकास और डेटा सुरक्षा पर चर्चा। अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत ने विभागों को समयबद्ध समन्वय से NATGRID एकीकरण प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश।

जयपुर। राष्ट्रीय सूचना साझाकरण मंच NATGRID से विभिन्न विभागों के डाटाबेस को जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से सोमवार को सचिवालय में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रथम चरण में चयनित विभागों के डाटाबेस के एकीकरण, तकनीकी तैयारियों, एपीआई विकास तथा आवश्यक स्वीकृतियों सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर . सावंत ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विभागों के बीच सुरक्षित, प्रभावी और त्वरित सूचना साझाकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए NATGRID एकीकरण प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। कार्यशाला में विभागीय डाटाबेस को राष्ट्रीय सूचना नेटवर्क से जोड़ने के लिए आवश्यक तकनीकी मानकों, डेटा सुरक्षा और समन्वय तंत्र पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से विभिन्न एजेंसियों के बीच सूचना का आदान-प्रदान अधिक प्रभावी होगा, जिससे सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
राजधानी के कानोता थाना क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के...
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज
राजौरी में बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम: स्कूल के पास मिला IED, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय
ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई