नगर निगम चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, प्रत्याशियों में उत्साह

जयपुर में 15 स्थानों पर स्वीकार किए जाएंगे नामांकन पत्र

नगर निगम चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, प्रत्याशियों में उत्साह
नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया का सोमवार को अंतिम दिन। शहर में 15 नामांकन केंद्रों पर प्रत्याशियों की भीड़ रहने की संभावना। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों के लिए होने वाले चुनाव में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। ऐसे में 15 स्थानों पर बनाए नामांकन केन्द्रों पर भीड़-भाड़ रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि 27 अगस्त से शुरू की गई नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड के लिए निर्धारित स्थानों पर नामांकन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन के आखिरी दिन सभी केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की अधिक संख्या में आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए है। नामांकन कक्ष में एक प्रत्याक्षी के साथ मात्र पांच व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

यहां कर सकेंगे नामांकन :

 वार्ड संख्या 1 से 10 के लिए कार्यालय रीको रोड नंबर 5, वीकेआई, सीकर रोड।
 वार्ड संख्या 11 से 20 के लिए प्लॉट नंबर 370, कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वीकेआई एरिया मुरलीपुरा।
 वार्ड 21 से 30 के लिए नगर निगम झोटवाड़ा जोन कार्यालय खिरणी फाटक, झोटवाड़ा।
 वार्ड संख्या 31 से 40 के लिए शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) खातीपुरा।
 वार्ड संख्या 41 से 50 के लिए उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर।
 वार्ड संख्या 51 से 60 के लिए पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर।
 वार्ड संख्या 61 से 70 के लिए कमरा नंबर 45, जिला कलेक्ट्रेट।
 वार्ड संख्या 71 से 80 के लिए नगर निगम जगतपुरा जोन उपायुक्त कार्यालय, नन्दपुरी अंडरपास मालवीय नगर।
 वार्ड संख्या 81 से 90 के लिए नगर निगम मालवीय नगर जोन उपायुक्त कार्यालय नई विधानसभा के पास लालकोठी।
 वार्ड संख्या 91 से 100 के लिए नगर निगम सिविल लाइंस जोन उपायुक्त कार्यालय, टेक्नोलोजी पार्क के पास शास्त्री नगर।
 वार्ड संख्या 101 से 110 के लिए एसीईओ पंचायत प्रकोष्ठ कक्ष जिला परिषद कार्यालय बनीपार्क।
 वार्ड 111 से 120 के लिए नगर निगम पार्ट 2 पुराना पुलिस मुख्यालय जलेब चौक।  
 वार्ड संख्या 121 से 130 के लिए कमरा नंबर 26, जिला कलेक्ट्रेट बनीपार्क।
 वार्ड संख्या 131 से 140 के लिए राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क।
 वार्ड संख्या 141 से 150 के लिए नगर निगम हवामहल-आमेर जोन उपायुक्त कार्यालय, जलेब चौक हवामहल के पीछे।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया