अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार, यात्रियों को होगी सुविधा

6.25 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समय पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी

अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार, यात्रियों को होगी सुविधा
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार किया। 30 अगस्त से ट्रेन दौराई से प्रत्येक रविवार सुबह 6.05 बजे रवाना और अजमेर होते हुए बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

जयपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, अजमेर -बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा 30 अगस्त से अजमेर के स्थान पर दौराई से, दौराई-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा के रूप में दौराई से प्रत्येक रविवार को सुबह 6.05 बजे प्रस्थान कर अजमेर स्टेशन पर सुबह 6.15 बजे आगमन एवं 6.25 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समय पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार बांद्रा टर्मिनस -अजमेर रेल सेवा 31 अगस्त से बांद्रा टर्मिनस - दौराई के रूप में बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को अपने निर्धारित समय सुबह 8:35 बजे प्रस्थान कर अजमेर स्टेशन पर सुबह 9 बजे आगमन एवं 9.10 बजे प्रस्थान कर 9.40 बजे दौराई स्टेशन पर पहुंचेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 56.72 फीसदी पानी, पिछले साल से 23.73 प्रतिशत कम राजस्थान के बांधों में 56.72 फीसदी पानी, पिछले साल से 23.73 प्रतिशत कम
राजस्थान में 25 अगस्त तक 693 बांधों में 7,390.51 मिलियन घनमीटर पानी उपलब्ध, कुल क्षमता का 56.72 प्रतिशत। पिछले साल...
बजट और नियमों के पेंच में उलझी एमबीएस नर्सिंग कॉलेज छात्राओं की सुविधाएं
विकास के दावों की हकीकत : शहर के बीच बसे गांव जैसे हालात, मूलभूत सुविधाओं को तरसे वार्डवासी
राजस्थान में ₹35,107 करोड़ से अधिक से सड़कों का विस्तार, गांवों और ढाणियों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा
TMC के 20 बागी सांसदों की सदस्यता पर संकट, सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर जारी किया नोटिस
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार, यात्रियों को होगी सुविधा