एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित

मुख्य सचिव को आरडीटीएम और एमटीएम के उद्घाटन के लिए किया आमंत्रित

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम के उद्घाटन का निमंत्रण दिया। मुख्य सचिव ने दोनों आयोजनों में शामिल होने की सहमति।

जयपुर। फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर उन्हें आगामी राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) और मारवाड़ ट्रैवल मार्ट (एमटीएम) के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। साथ ही, बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली 2 दिवसीय बीटूबी एग्जीबिशन में भी आने का उन्हें आमंत्रण दिया। दोनों आयोजनों के आमंत्रण पर मुख्य सचिव ने अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी उपस्थित रहीं।

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल की ओर से एफएचटीआर के अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह शाहपुरा; एफएचटीआर के सेक्रेटरी जनरल, तरुण कुमार बंसल; कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह जोधा; संस्थापक सदस्य, खालिद खान और राटो के अध्यक्ष, महेंद्र सिंह राठौड़ शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि आरडीटीएम और एमटीएम का आयोजन फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) द्वारा राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। आरडीटीएम के छठे संस्करण का आयोजन जयपुर में 17 से 19 सितंबर 2026 तक, जबकि पहला मारवाड़ ट्रैवल मार्ट (एमटीएम) जोधपुर में 20 से 22 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन