वित्त विभाग सख्त, 18 मई तक आय-व्यय के आंकड़ों का अंकमिलान पूरा करने के निर्देश

अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी

वित्त विभाग सख्त, 18 मई तक आय-व्यय के आंकड़ों का अंकमिलान पूरा करने के निर्देश
वित्त विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय खातों के ऑनलाइन अंकमिलान को लेकर विभागाध्यक्षों और बजट नियंत्रण अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी। प्रधान महालेखाकार कार्यालय ने अंतिम तिथि 20 मई 2026 तय।

जयपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय खातों के अंकमिलान (Reconciliation) को लेकर वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों और बजट नियंत्रण अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। वित्त (बजट) विभाग की विशिष्ट शासन सचिव शिवांगी स्वर्णकार द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन अंकमिलान कार्य अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हक), राजस्थान, जयपुर ने अपने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कई बजट नियंत्रण अधिकारियों के स्तर पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लेखों के अंकमिलान का कार्य निर्धारित समय सारणी के अनुसार पूरा नहीं किया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रधान महालेखाकार कार्यालय ने आय-व्यय आंकड़ों के अंकमिलान की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की है।

 

वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि कट-ऑफ डेट के बाद लेखों में किसी प्रकार का सुधार संभव नहीं होगा। यदि अंकमिलान पूरा नहीं होने के कारण लेखों में त्रुटियां पाई जाती हैं तो संबंधित विभागाध्यक्ष एवं नियंत्रण अधिकारी इसके लिए सीधे जिम्मेदार होंगे और उन्हें जन लेखा समिति के समक्ष जवाबदेह भी होना पड़ेगा।

 

Read More पत्नी ने परिचित संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर
आईआरसीटीसी ने समय बचाने के लिए हवाई टूर पैकेज शुरू किए। जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय इस वित्त वर्ष में एक दर्जन...
एयर इंडिया का ड्रूकएयर से करार : भूटान के साथ बेहतर होगा हवाई नेटवर्क, एक ही टिकट पर यात्रा कर सकेंगे लोग
शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 183 अंक और निफ्टी 127 अंक फिसला; आईटी, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली
मंदिर में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
ईरान के हमले से अमेरिकी खुफिया नेटवर्क को अरबों डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में कहा- हमलों में निगरानी उपकरणों को बनाया निशाना
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर भाजपा का राहुल गांधी से सवाल, बांसुरी बोलीं- कर्नाटक-हिमाचल में क्यों नहीं अमल?
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम