ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए

चेक बाउंस मामले में जेल भिजवाने की धमकी देकर करने लगा ब्लैकमेल

ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
चेक को हथियार बनाकर फाइनेंसर ने 24 वर्षीय महिला को ब्लैकमेल कर महीनों तक दुष्कर्म किया। महिला ने 2 लाख रुपये का कर्ज चुका दिया, फिर भी आरोपी अतिरिक्त रकम मांगता रहा। चेक बाउंस केस में जेल भेजने की धमकी देकर उसने कई बार यौन शोषण किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।

जयपुर। राजधानी में ब्लैंक चेक के जरिए ब्लैकमेल कर 24 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी फाइनेंसर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आर्थिक जरूरत के चलते महिला ने आरोपी से 2 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बदले आरोपी ने उससे ब्लैंक चेक ले लिए। आरोप है कि पूरी रकम लौटाने के बाद भी फाइनेंसर अतिरिक्त पैसे मांगता रहा। इनकार करने पर वह ब्लैंक चेक में बड़ी राशि भरकर चेक बाउंस के मामले में जेल भिजवाने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि इसी दबाव में आरोपी ने अप्रैल 2026 में पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर धमकी के बल पर लगातार यौन शोषण करता रहा। मानसिक प्रताड़ना से परेशान महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।

 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया