राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, शांति की कामना की 

कांग्रेस नेताओं ने स्वर्गीय राम नारायण चौधरी के योगदान को किया याद

राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, शांति की कामना की 
जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) मुख्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा मौन रखकर समाज और पार्टी के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

जयपुर। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) मुख्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य शरीफ खान, राजू चौधरी, मंजू शर्मा, राजेश पांडे, दीपक घीर, सत्येंद्र सिंह जादौन सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने राम नारायण चौधरी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के समर्पित नेता थे और उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा में मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

नवरात्र पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए 100 नई कालिका यूनिट्स शुरू, पुलिसकर्मियों को हर महीने मिलेगा यात्रा भत्ता नवरात्र पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए 100 नई कालिका यूनिट्स शुरू, पुलिसकर्मियों को हर महीने मिलेगा यात्रा भत्ता
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवरात्र पर महिला सुरक्षा को मजबूती देते हुए 100 नई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को हरी झंडी...
रामायण के सातों कांड से श्रीराम के वनवास मार्ग तक, ‘अपनी-अपनी रामायण’ में समेटे जीवन के अनमोल संदेश
‘यह शिक्षा नहीं, बहिष्कार की व्यवस्था है’, राहुल गांधी ने पैसा, ताकत और अंग्रेजी के मुद्दे पर उठाए सवाल
राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, शांति की कामना की 
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 6 समितियां गठित कर 60 नेताओं को सौंपी चुनावी कमान
दिनदहाड़े 6 साल के बच्चे का अपहरण: तीन महीने पहले मां हुई थी लापता, अब बेटे के अपहरण से परिवार में हड़कंप ; थाने पर प्रदर्शन
पश्चिमी राजस्थान में बिगड़ रहे हालात, गहलोत का सूखे को लेकर सरकार पर हमला, बोले- अब किसका इंतजार कर रही सरकार?