अवैध बजरी खनन : बजरी माफिया ने वनरक्षक को कुचला, ईलाज के दौरान मौत

मौत की खबर के बाद वन विभाग में शोक की लहर

अवैध बजरी खनन : बजरी माफिया ने वनरक्षक को कुचला, ईलाज के दौरान मौत

अवैध बजरी खनन रोकने के दौरान बजरी माफिया द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर गम्भीर रूप से घायल कर दिये गये वनरक्षक जितेंद्र सिंह शेखावत की देर रात जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वन विभाग के सूत्रों ने बताया वनरक्षक की मौत की खबर के बाद वन विभाग में शोक की लहर।

भरतपुर। राजस्थान में धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में झिरी गांव में अवैध बजरी खनन रोकने के दौरान बजरी माफिया द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर गम्भीर रूप से घायल कर दिये गये वनरक्षक जितेंद्र सिंह शेखावत की देर रात जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वन विभाग के सूत्रों ने शनिवार को बताया वनरक्षक की मौत की खबर के बाद वन विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी, वहीं झिरी गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी करके बजरी माफियाओं पर सख्ती के साथ रोक लगाने की मांग की। 

झिरी रेंज की वन्यजीव चंबल सेवर चौकी पर तैनात वनरक्षक जितेंद्र सिंह शेखावत की मौत की पुष्टि करते पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को देर रात अवैध बजरी खनन और परिवहन को रोकने के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बजरी माफियाओं ने जान से मारने की नीयत से उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया। ट्रैक्टर का पहिया उनके पैर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घायल वनरक्षक को पहले सरमथुरा अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें धौलपुर जिला अस्पताल भेजा गया, फिर वहां से जयपुर के भेजा गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत