पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने जताया शोक

81 वर्ष की उम्र में उन्होंने अन्तिम सांस ली

पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने जताया शोक

अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया

उदयपुर। राजस्थान में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार सुबह निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार थे और उदयपुर स्थित उनके आवास पर उनका इलाज चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। वह भगवत सिंह के दूसरे पुत्र तथा महेंद्र सिंह मेवाड़ के छोटे भाई थे। अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा सोमवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे उनके शम्भु निवास से शुरू होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होकर महासतियां के लिये प्रस्थान करेगी। वह मेवाड़ राजवंश के 76वें संरक्षक थे। 

उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुख जताया और कहा कि मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन अत्यंत दु:खद है। उन्होंने मेवाड़ की वैभवशाली विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व और अनुकरणीय चरित्र भावी पीढिय़ों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह अकथनीय दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।    

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया और कहा कि उनका निधन का समाचार अत्यंत दुखद हैं। देवनानी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि अरविंद सिंह मेवाड़ ने उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पर्यटन के क्षेत्र में उन्होंने जो प्रयास किए वह सदैव याद रहेंगे। राजे ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान की प्रार्थना की।

इसी तरह उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा प्रेम चंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डा सतीश पूनियां तथा अन्य नेताओं और गणमान्य लोगों ने भी अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर गहरा दुख जताया और अपनी शोक संवेदना प्रकट की। 

Read More जयपुर से गोवा फ्लाइट का समय बदला, चंडीगढ़ की उड़ान कोहरे के कारण रद्द

 

Read More परवन वृहद सिंचाई परियोजना का दायरा बढ़ा : लागत 7355 करोड़ से अधिक, 571 गांव होंगे लाभान्वित

Read More विधानसभा में कॉलेजों में स्टाफ की कमी के मुद्दे पर बोले देवनानी- सरकार को नसीहत, कॉलेज खोलो लेकिन स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित हो

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान