पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को किया याद

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री  शिवराज पाटिल का शुक्रवार को निधन हो गया। पाटिल के निधन पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शोक जताया है। राज्यपाल ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय पाटिल एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी और सुलझे हुए वरिष्ठ राजनेता थे।

जयपुर। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री  शिवराज पाटिल का शुक्रवार को निधन हो गया। पाटिल के निधन पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शोक जताया है। राज्यपाल ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय पाटिल एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी और सुलझे हुए वरिष्ठ राजनेता थे। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने देश की सुरक्षा, प्रशासनिक सुधारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्यपाल ने कहा कि उनका जाना राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। पाटिल ने देश की राजनीति में सादगी, समर्पण और स्वच्छ छवि के साथ कार्य करते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने देशहित में कई महत्वपूर्ण निर्णयों और नीतिगत पहलों में अपनी भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटिल का शांत, सौम्य और संतुलित व्यक्तित्व सदैव देशवासियों द्वारा स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति मिले। प्रदेशभर में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी पाटिल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मिलावटी खादों को लेकर 30 अप्रैल तक राज्यव्यापी अभियान, उर्वरक विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी औचक निरीक्षण और पीओएस की ओर से स्टॉक सत्यापन मिलावटी खादों को लेकर 30 अप्रैल तक राज्यव्यापी अभियान, उर्वरक विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी औचक निरीक्षण और पीओएस की ओर से स्टॉक सत्यापन
कृषि विभाग राजस्थान 30 अप्रैल तक उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण अभियान। अवैध भंडारण, कालाबाजारी व मिलावटी उर्वरकों पर सख्ती। मंत्री किरोड़ी...
फ्रांस-जापान के बीच न्यूक्लियर एनर्जी पर बड़ा समझौता: 2050 तक अगली पीढ़ी के परमाणु रिएक्टर का लक्ष्य, परमाणु और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
सहकारी बैंकों पर RBI सख्त : नए लाइसेंस के लिए कड़े नियम, बीमा सेवाओं में उतरने की तैयारी 
ईरान युद्ध के मद्देनजर पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर पूर्ण सीमा शुल्क छूट का निर्णय : छूट से पेट्रो रासायनिक कच्चे माल और मध्यवर्ती पदार्थों पर निर्भर विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलने की उम्मीद, ऑटोमोटिव घटक और अन्य विनिर्माण क्षेत्र शामिल
एसआई भर्ती-2025 में रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध : आयोग सदस्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित, परीक्षा केन्द्रों वाले जिलों के वरिष्ठतम अधिकारी वीसी से जुड़े
अमेरिका की चांद की ओर ऐतिहासिक उड़ान : 54 साल बाद इतिहास की दहलीज पर नासा, आर्टेमिस-II मिशन के पहले 48 घंटे सबसे अहम, पढ़ें सब कुछ
उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार का फैसला : निर्जल अमोनिया सहित पेट्रोल रसायन उत्पादों के आयात पर सीमा शुल्क में पूर्ण छूट, जानें किन उत्पादों पर नहीं लगेगा आयात शुल्क