मृत महिला के नाम पर 6.30 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा, बैंककर्मी सहित तीन गिरफ्तार

फर्जी जीवन प्रमाण पत्र और कूटरचित दस्तावेज तैयार

मृत महिला के नाम पर 6.30 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा, बैंककर्मी सहित तीन गिरफ्तार
मृत महिला के नाम पर पेंशन व बैंक खाते से 6 लाख 30 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार। शिकायतकर्ता तपीश श्रीवास्तव प्रबंधक एसबीआई बैंक शाखा राजा पार्क ने बताया कि मृतक शांतिदेवी के खाते से उनकी मृत्यु के बाद भी लगातार अवैध निकासी की जा रही थी। जांच में सामने आया कि आरोपी लालचंद ने अपनी मां को जीवित दिखाकर बैंक से मिलीभगत की और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रकम निकाली।

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने रविवार को मृत महिला के नाम पर पेंशन व बैंक खाते से 6 लाख 30 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी सरला यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सिराज अहमद कुरैशी निवासी भट्टा बस्ती शास्त्री नगर, लालचंद निवासी गौतम नगर टोंक रोड बजाज नगर और खुशबू दीक्षित उर्फ नेहा निवासी सांगानेर सदर हाल करणी नगर शामिल हैं।

यादव ने बताया कि मामला 9 जनवरी 2024 को दर्ज हुआ था, जिसमें शिकायतकर्ता तपीश श्रीवास्तव प्रबंधक एसबीआई बैंक शाखा राजा पार्क ने बताया कि मृतक शांतिदेवी (पेंशनधारक) के खाते से उनकी मृत्यु (2 मई 2021) के बाद भी लगातार अवैध निकासी की जा रही थी। जांच में सामने आया कि आरोपी लालचंद ने अपनी मां को जीवित दिखाकर बैंक से मिलीभगत की और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रकम निकाली। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बैंक अधिकारी सिराज अहमद ने फर्जी हस्ताक्षर कर तीन बार में 73 हजार 500 रुपए अपने निजी खाते में ट्रांसफर किए जबकि अन्य आरोपियों ने फर्जी जीवन प्रमाण पत्र और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंक को गुमराह किया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
आगामी त्योहारों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने चार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई। ओखा-शकूरबस्ती,...
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक
रेल यात्रियों के लिए राहत, राजेन्द्रनगर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव शुरू
यूक्रेन के जहाजों और बंदरगाहों पर रूस का हमला जारी, रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा