होटल के कमरे में सजती थी जुए की महफिल : 6 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पहले भी अवैध गतिविधियों में हो चुकी पुलिस कार्रवाई
जयपुर के सिंधी कैंप थाना पुलिस ने खंडेला पैलेस होटल में चल रहे अवैध जुए के अड्डे पर छापा मारकर होटल संचालक समेत छह जुआरियों को गिरफ्तार। पुलिस ने मौके से 21,500 रुपए और ताश के पत्ते बरामद। होटल पर 4 अगस्त को भी कार्रवाई कर संचालक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
जयपुर। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने होटल में संचालित अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए छह जुआरियों गिरफ्तार किया है। इनमें होटल का संचालक भी शामिल है। पुलिस ने मौके से साढ़े 21 हजार रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सिंधी कैंप थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शिव मार्ग स्थित खंडेला पैलेस होटल में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि इसी होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना पर 4 अगस्त को भी कार्रवाई की थी, जिसमें होटल संचालक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Sep 2026 19:00:07
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...

Comment List