लॉरेन्स गैंग का गैंगस्टर जग्गा अमेरिका में डिटेन : रोहित गोदारा के इशारे पर कर रहा था काम, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

राजस्थान और पंजाब में दर्ज हैं मुकदमे

लॉरेन्स गैंग का गैंगस्टर जग्गा अमेरिका में डिटेन : रोहित गोदारा के इशारे पर कर रहा था काम, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू
राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सक्रिय और वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग के इशारे पर काम करने वाले कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ  जग्गा निवासी धुरकोट मोंगा पंजाब को अमेरिका में डिटेन। यह गैंगस्टर लंबे समय से विदेशों में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियां कर रहा था। एडीजी एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि एजीटीएफ ने इस कुख्यात अपराधी पर लगातार निगरानी रखी हुई थी। जग्गा लॉरेन्स विश्नोई गैंग के लिए विशेष रूप से पंजाब और राजस्थान में सक्रिय था और विदेश में रहकर गैंग के लिए एक्सटोर्शन और फायरिंग की घटनाओं में लिप्त रहा है।

जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सक्रिय और वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग के इशारे पर काम करने वाले कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ  जग्गा निवासी धुरकोट मोंगा पंजाब को अमेरिका में डिटेन कराया है। यह गैंगस्टर लंबे समय से विदेशों में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियां कर रहा था। एडीजी एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि एजीटीएफ ने इस कुख्यात अपराधी पर लगातार निगरानी रखी हुई थी। जग्गा लॉरेन्स विश्नोई गैंग के लिए विशेष रूप से पंजाब और राजस्थान में सक्रिय था और विदेश में रहकर गैंग के लिए एक्सटोर्शन और फायरिंग की घटनाओं में लिप्त रहा है। तीन वर्ष पूर्व यह अपने पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था और बाद में अवैध रूप से अमेरिका में चला गया। राजस्थान में विभिन्न प्रकरणों में बेल जंप होने के कारण इसके खिलाफ वारंट जारी किए गए।

राजस्थान और पंजाब में दर्ज हैं मुकदमे
जगदीप सिंह उर्फ  जग्गा धुरकोट पर पंजाब राज्य में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। राजस्थान में भी उसके खिलाफ जोधपुर के प्रताप नगर, सरदारपुरा में मामले दर्ज हैं। जग्गा मार्च 2017 में प्रताप नगर थाना क्षेत्र में डॉ. सुनील चन्डक पर फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शामिल था। सितम्बर 2017 में वह जोधपुर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में वासुदेव इसरानी के मर्डर में लॉरेन्स विश्नोई और अनमोल विश्नोई के साथ जेल में बंद रहा था।

समन्वय से मिली सफलता
एजीटीएफ  टीम ने जग्गा के देसी ठिकानों पर दबिश दी। बाद में विदेशी नेटवर्क को खंगाला गया और अन्तरराष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय बैठाया गया। इस प्रयास के बाद जग्गा को कनाडा, यूएस, बार्डर के समीप आईसीई ने डिटेन कर लिया। 

भारत प्रत्यर्पण और आगे की कार्रवाई
गैंगस्टर जगदीप सिंह फिलहाल यूएसए पुलिस की हिरासत में है। उसे भारत में प्रत्यर्पित करने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। प्रत्यर्पण के बाद एजीटीएफ  को जग्गा से जुड़े अन्य गैंग के सदस्यों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। इस आधार पर बीएनएस की धारा 111 के तहत अन्य प्रकरण दर्ज कर संगठित अपराध से जुड़े बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई होगी।  

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई