गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर

पेंशन 3000 रुपये करने और निष्पक्ष जातिगत जनगणना कराने की मांग दोहराई

गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर
जयपुर में आयोजित 33वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। गहलोत ने कहा कि निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री के रोड शो उनकी नाकामी छिपाने की कोशिश हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर राज्य में विकास ठप करने और खेलों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जयपुर में पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मथुरादास माथुर की जयंती पर आयोजित 33वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। गहलोत ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री के रोड शो उनकी नाकामी का सबूत हैं। विकास ठप है, बिना पैसे के कोई काम नहीं होता, सड़कें टूटी हैं और पट्टे बहुत कम बांटे गए। अन्नपूर्णा जैसी योजनाएं बंद कर दी गईं।

उन्होंने पेंशन 3000 रुपये करने की मांग दोहराई। जातिगत जनगणना पर आरोप लगाया कि सरकार गलत प्रणाली अपना रही है और मोदी सरकार के वादे झूठे साबित हुए। खेलों में भी सरकार की रुचि नहीं बताई। जनता से अपील की कि निकाय चुनावों में भाजपा को करारा झटका दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर
जयपुर में आयोजित 33वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र व राज्य...
राहुल गांधी ने पटना गोलीकांड के घायल छात्रों से की मुलाकात, पूछा- टूटे सपने और हड्डियां क्या सरकार लौटा सकती है?
अलवर: आभूषण की दुकान में चोरी का प्रयास विफल, खाली हाथ लौटे बदमाश
तेजस्वी यादव का महंगाई पर केंद्र सरकार पर हमला, बोले- खाद्य पदार्थों से गैस तक बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा आम लोगों का बजट
उदयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 साल से फरार पांच हजार का इनामी बदमाश गुजरात से गिरफ्तार, तकनीकी मदद से मिली सफलता
जातीय जनगणना को लेकर कमलेश्वर पटेल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार घोषणा के बावजूद मूल स्वरूप में लागू नहीं कर रही
ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, तीन ईरानी तेल टैंकरों को किया निष्क्रिय