बाड़मेर में कांग्रेस की जय हिन्द सभा : अमेरिका पंचायती करने वाला कौन ? गहलोत ने कहा- भाजपा का बस चले तो आरएसएस के झंडे को राष्ट्रीय झंडा बना दे

सेना जीत रही थी, पाकिस्तान के घुटने टूट चुके थे, फिर युद्ध विराम क्यूं : सुरजेवाला

बाड़मेर में कांग्रेस की जय हिन्द सभा : अमेरिका पंचायती करने वाला कौन ? गहलोत ने कहा- भाजपा का बस चले तो आरएसएस के झंडे को राष्ट्रीय झंडा बना दे

बाड़मेर शहर के विरेन्द्र धाम में सोमवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित जय हिन्द सभा को संबोधित करते  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर अचानक से युद्धविराम क्यों किया गया

बाड़मेर। बाड़मेर शहर के विरेन्द्र धाम में सोमवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित जय हिन्द सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर अचानक से युद्धविराम क्यों किया गया। अगर बात चल रही थी तो देश को पता होना चाहिए था। अमेरिका के राष्ट्रपति ने ट्वीट किया और विराम लग गया। अमेरिका पंचायती करने वाला कौन है। उन्होंने कहा कि सीजफायर को लेकर खतरनाक खेल हो गया। ट्रंप पर भरोसा नहीं है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते कहा,  तिरंगा आपने कब अपनाया, आप तो तिरंगे के खिलाफ थे। नागपुर में आरएसएस का हेड क्वार्टर है। वहां 80 साल से तिरंगा नहीं लगा। तिरंगा की आन-बान शान क्या होती है, इन्हें एहसास नहीं है। जयपुर में बीजेपी के नेता रैली में चलते तिरंगे से मुंह पोंछ रहे हैं। इनका बस चले तो तिरंगा खत्म कर दें और आरएसएस के झंडे को राष्ट्रीय झंडा बना दें। गहलोत ने कहा, भाजपा जिस तरह राज चला रही है, पता नहीं किस दिशा में देश जाएगा। गहलोत ने कहा, जय हिंद का मतलब क्या है, आप समझ सकते हैं। ये लोग हर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इनका मकसद राजनीतिक है। पहलगाम के 4 आतंकियों को तो पकड़ नहीं पाए। किस मुंह से तिरंगा यात्रा निकालते हो।  कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, कि जब सेना जीत रही थी, सेना का हाथ ऊपर और पाकिस्तान के घुटने टूट चुके थे, तब सेना से बात किए बिना युद्ध विराम की क्या जरूरत थी। 75 साल में पहली बार ऐसा हुआ भारत की ओर से लड़े जा रहे युद्ध के विराम की घोषणा अमेरिका ने की जो बात हमारे और पाक के बीच थी, ऐसे में अमेरिका फैसला करने वाला कौन। भाजपा की चुप्पी बताती है कि दाल में काला है। सुरजेवाला कहा कि वो आतंकवादी कहां हैं, जिन्होंने आकर हमला किया था? आतंकी पाकिस्तान में बिरयानी खा रहे हैं।उन्होंने कहा, क्या जनरल मुनीर और पाक सेना आतंकियों को कश्मीर में आतंकवादियों को भेजना बंद कर देंगे। 

भड़के पायलट
पायलट ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी की तीसरी पीढ़ी फौज में हैं। मध्य प्रदेश के मंत्री ने क्या शब्द कहे उनके लिए। उनका इस्तीफा नहीं लिया गया। वीरांगनाओं का मजाक उड़ाया गया। भाजपा नेतृत्व को माफी मांगनी चाहिए। देश में सामूहिक आस्था किसी एक चीज में है तो सेना में है। जब-जब देश को ललकारा गया सेना ने दुश्मन के दांत खटटे किए। पायलट ने कहा, हमने नहीं पूछा कि आतंकी कैसे पहलगाम में घुसे, कहां चूक हुई। अचानक अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा कर कहा, कि मैंने युद्ध विराम करा दिया। कैसे किस शर्त पर हुआ। इसके बारे में सरकार को बताना चाहिए। सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सम्बोेधित किया। राजस्थान प्रभारी रंधावा तथा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल सभा में मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

तेज गर्मी के साथ मटकों की बढ़ी मांग : मिट्टी की खुशबू और शीतल अहसास, ठंडे पानी के लिए लोग खरीद रहे मटके तेज गर्मी के साथ मटकों की बढ़ी मांग : मिट्टी की खुशबू और शीतल अहसास, ठंडे पानी के लिए लोग खरीद रहे मटके
जयपुर में बढ़ती गर्मी के साथ मिट्टी के मटकों की मांग तेज हो गई है। पीतल फैक्ट्री के पास सड़कों...
रक्षा बल विजन-2047 में रासायनिक: जैविक और परमाणु खतरों को गंभीर चुनौती बताया; भविष्य के युद्धों के प्रति भारत बना रहा रणनीति, नए खतरों से निपटने के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार करने का खाका बनाया
विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित