निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें

भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सिफारिश पर टिकट देने से पार्टी को नुकसान होगा। इसके साथ ही गहलोत ने 50% युवाओं को अवसर देने और भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट वितरण को लेकर पार्टी नेताओं को दो-टूक नसीहत दी। मंगलवार को कांग्रेस वॉर रूम में उन्होंने कहा कि सिफारिश पर एक भी टिकट दिया तो उम्मीदवार हार जाएगा। टिकट वास्तविक कार्यकर्ताओं को ही मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मैं भी सिफारिश करूं तो टिकट मत देना, क्योंकि मुझे जमीनी हकीकत नहीं पता।

गहलोत ने युवाओं को 50 प्रतिशत टिकट देने और अनुभवियों को साथ रखने की बात कही। उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल बताया और भाजपा सरकार पर विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया। वंदे मातरम विवाद पर भी उन्होंने भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय