रजत विजेता यशवीर सिंह का महाप्रबंधक ने किया अभिनंदन, जेवलिन थ्रो में 85.71 मीटर के शानदार थ्रो से बढ़ाया देश और उत्तर पश्चिम रेलवे का मान
20वें एशियन गेम्स 2026 में छाए जयपुर मंडल के रेलवे कर्मचारी व एथलीट यशवीर सिंह
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में वाणिज्य सह टिकट क्लर्क के पद पर कार्यरत खिलाड़ी यशवीर सिंह ने जापान में हुए 20वें एशियन गेम्स (आइची-नागोया 2026) की पुरुष जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीता है। उन्होंने 85.71 मीटर का शानदार थ्रो कर देश और भारतीय रेलवे का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को यशवीर सिंह का अभिनंदन किया। उन्होंने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। उल्लेखनीय है कि यशवीर सिंह ने इसी वर्ष ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी कांस्य पदक जीता था। इस तरह 2026 में दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया है। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ के पदाधिकारी और मुख्यालय के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comment List