प्रेमिका ने लिव-इन-पार्टनर को घोंपा चाकू, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती

पीड़ित के बयान पर रिपोर्ट दर्ज

प्रेमिका ने लिव-इन-पार्टनर को घोंपा चाकू, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती

एक प्रेमिका के अपने लिव-इन पार्टनर को चाकू घोंपने का मामला सामने आया। इन दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई और फिर दोनों लिव-इन में साथ रह रहे थे। लगातार विवाद से परेशान प्रेमिका ने सोते समय प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया।

जयपुर। खोराबीसल थाना इलाके में एक प्रेमिका के अपने लिव-इन पार्टनर को चाकू घोंपने का मामला सामने आया है। इन दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई और फिर दोनों लिव-इन में साथ रह रहे थे। लगातार विवाद से परेशान प्रेमिका ने सोते समय प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि खोराबीसल निवासी 40 वर्षीय युवक ने निजी अस्पताल में पुलिस को पर्चा बयान दिया कि वह प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। हुकरीब पांच साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी एक युवती से दोस्ती ई। जिसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। 18 अप्रैल की रात करीब 8 बजे वह घर पर रूम में सो रहा था। इस दौरान महिला ने उसे पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

स्कूल परिसर में वर्षों से नहीं हट रहा अतिक्रमण, जानें पूरा मामला स्कूल परिसर में वर्षों से नहीं हट रहा अतिक्रमण, जानें पूरा मामला
शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ रहा असर, विकास कार्य हो रहा प्रभावित।
भीषण गर्मी में पेयजल को तरसे ग्रामीण, गहराया संकट
एक हैंडपंप के सहारे पूरा गांव, पेयजल संकट से जूझ रहे झोटोली के ग्रामीण
शिक्षा के सारथी : हौसलों के तरकश में कोशिश का तीर जिंदा रख, खेल के मैदान में गढ़ रही हैं पीटीआई देश का भविष्य
कोटा के फेफड़ों को चाट रहा थर्मल का काला धुंआ, पांच किलो मीटर तक बुरा असर
ईंधन कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- आखिर कब खत्म होगा "फ्यूल लूट" का सिलसिला, प्रतिदिन हो रही जनता की जेब पर डकैती  
भण्डारों के भौतिक सत्यापन में लापरवाही पर सख्त हुए रजिस्ट्रार, रिपोर्ट नहीं भेजने पर कार्रवाई की चेतावनी