सुशासन पखवाड़ा : भाजपा ने  नियुक्त किए संभाग प्रभारी और समन्वयक, राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की संभालेंगे कमान

प्रदेश पदाधिकारियों को भी लगाया

सुशासन पखवाड़ा : भाजपा ने  नियुक्त किए संभाग प्रभारी और समन्वयक, राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की संभालेंगे कमान

प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्षों को जिम्मेदारी देने के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों को भी लगाया गया है। 

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के सफलतम दो वर्ष के पूर्ण होने पर सुशासन पखवाड़ा के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए लोकसभा समन्वयक और संभाग प्रभारी नियुक्त किए है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्षों को जिम्मेदारी देने के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों को भी लगाया गया है। 

संभागवार लगाए गए प्रभारियों में बीकानेर संभाग में सतीश पूनियां पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व मुकेश दाधीच प्रदेश उपाध्यक्ष, जयपुर संभाग में राजेन्द्र गहलोत सांसद राज्यसभा व श्रवण बगड़ी प्रदेश महामंत्री, भरतपुर संभाग अशोक परनामी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व कैलाश मेघवाल प्रदेश महामंत्री, अजमेर संभाग के लिए अरूण चतुर्वेदी अध्यक्ष वित्त आयोग, भूपेन्द्र सैनी प्रदेश महामंत्री, प्रमोद सामर प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, जोधपुर संभाग के लिए सीपी जोशी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, बिहारी विश्नोई प्रदेश उपाध्यक्ष, महेन्द्र कुमावत पूर्व प्रदेश मंत्री, उदयपुर संभाग के लिए राजेन्द्र राठौड़ पूर्व नेता प्रतिपक्ष, मिथिलेश गौतम प्रदेश महामंत्री, कोटा संभाग के लिए नारायण पंचारिया पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, नाहर सिंह जोधा प्रदेश उपाध्यक्ष को प्रभारी नियुक्त किया है।

ये लोकसभा समन्वयक नियुक्त 
इसी तरह पूर्व सांसद, मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों को लोकसभा समन्वयक नियुक्त किए हैं। इसमें सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी बीकानेर, छगन माहुर झालावाड़, हकरू माईडा उदयपुर, ज्योति मिर्धा सीकर, अल्का मूंदड़ा राजसमंद, सरिता गैना नागौर, नारायण मीणा धौलपुर-करौली, अजीत मॉडण दौसा, अपूर्वा सिंह जयपुर शहर, आईदान सिंह भाटी बाड़मेर, एकता अग्रवाल जयपुर ग्रामीण, नारायण पुरोहित पाली, सीताराम पोसवाल चित्तौड़गढ़, पंकज गुप्ता झुंझुनूं, डॉ. श्याम अग्रवाल कोटा, विजेन्द्र पूनियां जोधपुर, दशरथ सिंह शेखावत गंगानगर, राखी राठौड़ अलवर, स्टेफी चौहान अजमेर, मदन प्रजापत टोंक-सवाईमाधोपुर, कनकमल कटारा बांसवाड़ा, पुष्प जैन जालोर-सिरोही, अंकित चेची भीलवाड़ा, चंपालाल गेदर चूरू और हमीद खान मेवाती को भरतपुर लोकसभा समन्वयक नियुक्त किया है।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत