जैसलमेर रूट के यात्रियों के लिए खुशखबरी, चार ट्रेनों का श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर रहेगा ठहराव

आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा

जैसलमेर रूट के यात्रियों के लिए खुशखबरी, चार ट्रेनों का श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर रहेगा ठहराव
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर रेल सेवाओं को श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव देने का निर्णय लिया। व्यवस्था आगामी आदेशों तक जारी।

जयपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस एवं बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर रेलसेवाओं का श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, जैसलमेर- जयपुर लीलण एक्सप्रेस रेलसेवा 19 जुलाई से श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर रात 1.14 बजे आगमन व 1.16 बजे प्रस्थान, जयपुर - जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस रेलसेवा 19 जुलाई से श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर सुबह 4 बजे आगमन व 4.02 बजे प्रस्थान, बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर रेल सेवा 25 जुलाई से श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर सुबह 8.08 बजे आगमन व 8.10 बजे प्रस्थान, जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर शाम 6.54 बजे आगमन व 6.56 बजे प्रस्थान करेगी।

 

Read More राजस्थान नगर निकाय चुनाव: शिथिलता प्रकरण सीधे आयोग को न भेजें, मुख्य सचिव के अनुमोदन के बाद ही भेजने के निर्देश 

 

 

Read More हर कारीगर, शिल्पकार और किसान को संबल प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक