गोदामों की रेकी, रात में करोड़ों का माल पार, यूपी के तीन नकबजन गिरफ्तार

1 करोड़ का माल बरामद

गोदामों की रेकी, रात में करोड़ों का माल पार, यूपी के तीन नकबजन गिरफ्तार
हरमाड़ा थाना पुलिस ने गोदामों में नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार। आरोपियों से करीब एक करोड़ रुपये का चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल लोडिंग टेंपो बरामद। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिन में रेकी कर महंगा सामान चिह्नित करते और रात में ताले तोड़कर चोरी करते थे।

जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने गोदामों में नकबजनी करने वाले गिरोह का पदार्फाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक करोड़ रुपए कीमत का चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल लोडिंग टेंपो बरामद किया है। आरोपी दिन में कॉलोनियों और गोदामों की रेकी कर महंगा सामान चिह्नित करते थे और रात में ताले तोड़कर माल टेंपो में भरकर फरार हो जाते थे। आरोपी यूपी से जयपुर आकर वारदात करते और वापस लौट जाते थे।

जयपुर में किराए पर रह रहे थे आरोपी:  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भूरा, तस्लीम उर्फ  कलीम निवासी उत्तर प्रदेश और कुलदीप  निवासी हरियाणा महेंद्रगढ़ का है। तीनों ही झोटवाड़ा में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में लोहा मंडी रोड, माचड़ा समेत मांगलियावास नगर, गांधीनगर क्षेत्र में नकबजनी के अलावा अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

दो गोदामों में चोरी का खुलासा :

पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 8 सितंबर को बीआरएन रोड लाइंस कंपनी के गोदाम से करीब 60 लाख रुपए कीमत के वाहन पार्ट्स और इलेक्ट्रिक सामान चोरी की रिपोर्ट हरमाड़ा थाने में दर्ज हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 2.30 बजे तीन-चार लोग गोदाम का ताला तोड़कर लोडिंग टेंपो में सामान भरते दिखाई दिए थे। 10 सितंबर को मांगलियावास नगर, गांधीनगर क्षेत्र स्थित एक गोदाम से 17 केबल बंडलों में से सात बंडल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई। इनमें करीब 7 हजार मीटर कॉपर केबल था।

Read More विनफास्ट के ईवी कार शोरूम का शुभारम्भ : वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड की राजस्थान में नई शुरुआत, वीएफ6, वीएफ7 समेत ईवी मॉडल प्रदर्शित

गलियों के रास्ते से ले जाते थे टेम्पो :

Read More परकोटे में निकली 208 साल पुरानी हेड़े की परिक्रमा, शाम को राजसी शोभायात्रा में हुई परिवर्तित 

वारदात के लिए आरोपी गलियों के रास्ते टेंपो ले जाते थे। गोदाम का ताला तोड़कर वाहन अंदर खड़ा कर सामान भरकर ले जाते थे। चोरी का सामान टुकड़ों में काटकर कबाड़ियों को बेच देते थे।

Read More 25.49 करोड़ की लागत से होगा अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का संरक्षण कार्य, राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद फर्म को जारी किया वर्क ऑर्डर

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला भारत अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने वाला देश, मोदी ने कहा- हमारा विकास तेज गति वाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने तेज आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन कायम किया है।...
स्कूटी में लगी आग से तीन मंजिला मकान में फैली लपटें, दो झुलसे
जयपुर सर्राफा बाजार : सोना और चांदी यथावत, जानें क्या है भाव  
रूस का ओडेसा क्षेत्र में सैन्य सामान ले जा रहे कार्गो जहाज पर हमला, सशस्त्र बलों के लिए ले जा रहा था आपूर्ति
राज्य सरकार बताए कि ई-सिगरेट बेचने वालों पर क्या कार्रवाई की : हाईकोर्ट
तिरुपति के लड्डू में मिलावट का खेल : पाम ऑयल-केमिकल से घी बनाने का ईडी का दावा, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद गिरफ्तार
भाजपा ने सुनील कोठारी को बनाया मेयर का उम्मीदवार : वार्ड 112 से आए है पार्षद चुनाव जीतकर, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में होती है उनकी गिनती