विकास कार्यों को राजनीतिक चश्मे से देखकर नहीं अटकाए सरकार, जनता को राहत दें : अशोक गहलोत

भाजपा सरकार के आते ही हमारी सरकार के विकास कार्यों को रोक देती है

विकास कार्यों को राजनीतिक चश्मे से देखकर नहीं अटकाए सरकार, जनता को राहत दें : अशोक गहलोत

पूर्ववर्ती सरकार के समय शुरू हुए प्रोजेक्ट्स अटकने की खबरों पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से मांग की है कि विकास कार्यों को अटकाने से लोगों को परेशानी होती है

जयपुर। पूर्ववर्ती सरकार के समय शुरू हुए प्रोजेक्ट्स अटकने की खबरों पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से मांग की है कि विकास कार्यों को अटकाने से लोगों को परेशानी होती है। सरकार विकास कार्यों को राजनीतिक चश्मे से देखने की जगह काम पूरा करके जनता को राहत दें। गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान मैं बार-बार जनता से आगाह करता था कि बार-बार हमारी सरकार बदलकर भाजपा की सरकार बनाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं। भाजपा सरकार के आते ही हमारी सरकार के विकास कार्यों को रोक देती है।

हम पांच साल तक प्रदेश को विकास के पथ पर लेकर आते हैं और भाजपा इसे रोकने में लग जाती है। ऐसे काम रोकने से जनता को मिलने वाली सुविधाएं रुक जाती हैं और प्रोजेक्ट की लागत बढ़ जाती है। राज्य सरकार को जनता के कामों को राजनीतिक चश्मे से देखकर अटकाने की बजाय जनहित में जल्द से जल्द पूरा कर जनता को समर्पित करना चाहिए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

 पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी के मामले का आरोपी गिरफ्तार, नाम बदलकर फरारी काट रहा था  पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी के मामले का आरोपी गिरफ्तार, नाम बदलकर फरारी काट रहा था 
चुरू जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी देने के मामले में आरोपी शाहरुख उर्फ...
अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं