हरियालो राजस्थान में नया कीर्तिमान : हेरिटेज निगम ने लगाए 1.94 लाख पौधे, एक पेड़ मां के नाम’ से अभियान को मिली नई ऊर्जा

विधायक गोपाल शर्मा की उपस्थिति में वार्ड 50 स्थित खड्डा पार्क में पौधरोपण हुआ

हरियालो राजस्थान में नया कीर्तिमान : हेरिटेज निगम ने लगाए 1.94 लाख पौधे, एक पेड़ मां के नाम’ से अभियान को मिली नई ऊर्जा

जयपुर नगर निगम हेरिटेज ने 'हरियालो राजस्थान' अभियान के अंतर्गत नया कीर्तिमान स्थापित किया है

जयपुर। जयपुर नगर निगम हेरिटेज ने 'हरियालो राजस्थान' अभियान के अंतर्गत नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ प्रेरणा से निगम अब तक 1.94 लाख पौधे लगा चुका है, जिससे यह राज्यभर में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। महापौर कुसुम यादव और आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने 1.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय कर टीम के साथ दो दिन की योजना बनाकर कार्य किया।

सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा की उपस्थिति में वार्ड 50 स्थित खड्डा पार्क में पौधरोपण हुआ। चेयरमैन पवन शर्मा, पूनम शर्मा, निगम अधिकारी, इंजीनियरों और स्वच्छता प्रहरियों समेत 4,000 से अधिक सफाईकर्मी, 300 कंप्यूटर ऑपरेटर और 500 से ज्यादा एजेंसी कार्मिकों ने भाग लिया। आयुक्त डॉ. निधि पटेल के आव्हान पर बड़ी संख्या में नागरिक भी अभियान से जुड़े हैं। चारों जोनों में पौधरोपण कार्य जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर