हेरिटेज निगम आयुक्त पटेल ने किया वार्डो में औचक निरीक्षण, ड्रेनेज सिस्टम और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश
वार्ड में गंदगी, अधिकारियों को थमाए नोटिस
इस दौरान उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए, साथ ही दिल्ली रोड पर चले कचरा ट्रांसफर स्टेशन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त डॉ निधि पटेल ने गुरुवार को आदर्श नगर जोन कार्यालय व वार्डो में औचक निरीक्षण कर जोन के कार्य को देखा और सभी शाखा अधिकारियों से चर्चा आमजन के कार्यो में ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए। आयुक्त ने जोन इलाके में चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए, साथ ही दिल्ली रोड पर चले कचरा ट्रांसफर स्टेशन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
वार्ड में गंदगी, अधिकारियों को थमाए नोटिस
नगर निगम जयपुर हेरिटेज ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाया है। निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल के औचक निरीक्षण के दौरान वार्ड 75 में गंदगी पाई गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उपायुक्त स्वास्थ्य देवानंद शर्मा ने यह नोटिस कार्यवाहक मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक और जमादार को जारी किए गए हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सफाई व्यवस्था में कोताही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comment List