विदेशी महिला पर्यटक के साथ होमगार्ड ने की छेड़छाड़, ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिस जांच में मामला गलतफहमी का होना बताया गया

विदेशी महिला पर्यटक के साथ होमगार्ड ने की छेड़छाड़, ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जयपुर के प्रसिद्ध आमेर महल में भ्रमण पर आई एक विदेशी महिला पर्यटक ने तैनात होमगार्ड जवानों पर कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना के बाद घबराई महिला ने टूरिस्ट पुलिस से शिकायत की, वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक गलतफहमी का मामला था।

जयपुर। आमेर महल में रविवार को जयपुर भ्रमण के लिए आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ महल में तैनात दो होमगार्ड जवानों ने कथित छेड़छाड़ की। घबराई हुई महिला टूरिस्ट फोर्स के जवानों के पास जाकर के सारी आप बीती बताई। उप निरीक्षक प्रीति कुमारी ने बताया कि विदेशी महिला पर्यटक को गलतफहमी हो गई थी कि होमगार्ड जवानों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वह थाने आई थी और चली गई। 

जानकारी के अनुसार महल में तैनात होमगार्ड माहिर और दानिश के नाम सामने आए हैं। दोनों ही जयपुर उत्तर के हांडीपुरा के रहने वाले हैं। बताते चलें कि इससे पहले भी कई बार अमीर महल में देसी विदेशी पर्यटकों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर अडानी समूह के 5 साल पूरे, विमानन केंद्र के रूप में मजबूत हुई पहचान; यात्रियों पर महंगाई का बोझ जयपुर एयरपोर्ट पर अडानी समूह के 5 साल पूरे, विमानन केंद्र के रूप में मजबूत हुई पहचान; यात्रियों पर महंगाई का बोझ
अडानी समूह द्वारा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन के पांच वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान टर्मिनल-1 का...
पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को झटका, कई नेता कांग्रेस में शामिल
‘कितना भी प्रदर्शन कर लें, इस्तीफा नहीं देंगे ज्ञानेश कुमार’, रामदास अठावले का विपक्ष को दोटूक जवाब
राजस्थान में जियो-बीपी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा
नेपाल: बूढ़ी गंडक में आई अचानक बाढ़ में 10 लोग लापता, लापता लोगों की तलाश में जुटी टीमें
विदेशी महिला पर्यटक के साथ होमगार्ड ने की छेड़छाड़, ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मां राज राजेश्वरी की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की