राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

विद्याधर नगर, प्रतापगढ़ और जैसलमेर शामिल

राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
राजस्थान रोडवेज का 63वां स्थापना दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मौके पर वर्ष 2025-26 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले डिपो और कार्मिक सम्मानित। विद्याधर नगर, प्रतापगढ़ और जैसलमेर डिपो को बेहतर परिणाम के लिए पुरस्कार। ‘मेरी बस मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में भीलवाड़ा, अनूपगढ़ और प्रतापगढ़ सम्मानित।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज का 63वां स्थापना दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले कार्मिकों और इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा। श्रेष्ठ परिणाम देने वाले डिपो में विद्याधर नगर, प्रतापगढ़ और जैसलमेर शामिल हैं। ‘मेरी बस मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में भीलवाड़ा, अनूपगढ़ और प्रतापगढ़ डिपो को सम्मान मिलेगा। डीजल औसत में सुधार के लिए उदयपुर और श्रीमाधोपुर डिपो तथा सर्वाधिक डीजल औसत के लिए भरतपुर, खेतड़ी और विद्याधर नगर डिपो सम्मानित होंगे। उच्चतम आय प्रति किमी के लिए पांच परिचालकों को सम्मान दिया जाएगा।

इनमें, जालौर के भंवरलाल रैगर, जयपुर के विनोद कुमार शर्मा, सीकर की सुमन व कंचन कुमारी तथा डीलक्स के मुकेश कुमार जाट शामिल हैं। वहीं, उच्चतम डीजल औसत के लिए सीकर के चालक राजकुमार भामू, सुभाष पूनिया और हनुमानगढ़ डिपो के हरगोपाल सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

 

Read More दिलचस्प हुआ RCA का चुनावी दंगल : आज होगा फैसला, धनंजय-बृजकिशोर में अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला

Read More विश्व पर्यटन दिवस आज : अब गुलाबी नगरी को सिर्फ देख नहीं रहे पावणे, इसे जी रहे हैं...

Read More क्षेत्रीय सिनेमा में बसती है भारत की आत्मा! सितारों ने खोले दिल के राज, बोले- कहानियां वर्ल्ड क्लास तो मंच भी वैसा चाहिए

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार