निजी स्कूल बंद होने पर अभिभावकों में भारी आक्रोश, स्कूल परिसर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन

प्रत्येक अभिभावक को हजारों रुपए की आर्थिक चपत

निजी स्कूल बंद होने पर अभिभावकों में भारी आक्रोश, स्कूल परिसर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन

राजधानी जयपुर के श्याम नगर स्थित निजी विद्यालय ग्रीन ट्री स्कूल को अचानक बंद किए जाने से बुधवार को अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल परिसर के बाहर एकत्रित हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जयपुर। राजधानी जयपुर के श्याम नगर स्थित निजी विद्यालयद ट्री हाउस स्कूल को अचानक बंद किए जाने से बुधवार को अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल परिसर के बाहर एकत्रित हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला 10वीं कक्षा तक संचालित होने वाले निजी विद्यालय ट्री हाउस स्कूल का है, जहां स्कूल संचालक द्वारा पहले विद्यार्थियों को किताबें, कॉपियां और ड्रेस बेचने के बाद अब स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने सत्र शुरू होने से पहले ही बच्चों के नाम पर हजारों रुपए फीस, किताबों, कॉपियों और ड्रेस के रूप में वसूल लिए, लेकिन अब अचानक स्कूल बंद कर दिया गया। इससे प्रत्येक अभिभावक को हजारों रुपए की आर्थिक चपत लगी है।

स्कूल संचालक का कहना है कि वर्तमान भवन को लेकर मकान मालिक से विवाद चल रहा है, जिसके चलते विद्यालय को दूसरी जगह संचालित किया जाएगा। हालांकि अभिभावकों ने साफ कहा कि वे अपने बच्चों को किसी अन्य स्थान पर भेजने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी और नई जगह पर भेजने से उन्हें अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ेगी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई तथा उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
अज्ञात बीमारी से आठ मासूमों की मृत्यु के बाद अब प्रतापगढ़ जिले के पारसोला में गत 15 दिन में छह...
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर
हाइटेक हुआ झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर : एक क्लिक में मिलेगी लेपर्ड्स की पूरी दुनिया की जानकारी, प्रदेश में अपनी तरह का होगा पहला आधुनिक सेंटर