भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थियों से होगी शुल्क वसूली, दो बार भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी की ऑनलाइन आवेदन सुविधा कर दी जाएगी ब्लॉक

दूसरी बार अनुपस्थित रहने पर यह शुल्क 1500 हो जाएगा

भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थियों से होगी शुल्क वसूली, दो बार भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी की ऑनलाइन आवेदन सुविधा कर दी जाएगी ब्लॉक
राज्य की भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों से शुल्क वसूलने के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है

जयपुर। राज्य की भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों से शुल्क वसूलने के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया है कि अगर कोई अभ्यर्थी एक वित्तीय वर्ष में दो बार भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थित रहता है, तो उसकी ऑनलाइन आवेदन सुविधा को प्रतिबंधित (ब्लॉक) कर दिया जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत शुल्क विवरण:
पहली बार दो परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने पर ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) को पुनः सक्रिय करने के लिए 780 का भुगतान करना होगा। दूसरी बार अनुपस्थित रहने पर यह शुल्क 1500 हो जाएगा।

विशेष प्रावधान:
अगर कोई अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता है, तो उसे परीक्षा की तिथि से एक माह पहले निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से सूचना देनी होगी। ऐसा करने पर उसे उपरोक्त शुल्क से छूट दी जाएगी। इससे पहले  सरकार की ओर से एकबारीय पंजीयन प्रणाली लागू की गई थी, जिसके तहत बार-बार आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता था। लेकिन इस प्रणाली का दुरुपयोग करते हुए कई अभ्यर्थी बिना योग्यता के आवेदन कर रहे थे और परीक्षा में अनुपस्थित हो रहे थे। इससे परीक्षा आयोजन में अव्यवस्था और संसाधनों की बर्बादी हो रही थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस