अमेरिका-ईरान तनाव का असर खत्म, फेड की ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका से सोना-चांदी में बड़ी गिरावट

असर घरेलू बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा

अमेरिका-ईरान तनाव का असर खत्म, फेड की ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका से सोना-चांदी में बड़ी गिरावट
सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को निवेशक अब पीछे छोड़ चुके हैं, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ।

जयपुर। सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को निवेशक अब पीछे छोड़ चुके हैं, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। इसके चलते निवेशकों का सोना-चांदी से मोहभंग होता दिखाई दे रहा है और खरीदारी में भी अपेक्षित उत्साह नहीं है। जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 10,300 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 2,33,700 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं शुद्ध सोना 2,000 रुपए टूटकर 1,48,500 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

इसी प्रकार जेवराती सोना 1,900 रुपए की गिरावट के साथ 1,37,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। 18 कैरेट सोने का भाव 1,15,800 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरेट सोना 92,100 रुपए प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित सख्त मौद्रिक नीति के संकेतों से सोना-चांदी पर दबाव बना हुआ है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने से दूरी बना रहे हैं, जिसका असर घरेलू बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बाजार जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के रुख पर निवेशकों की नजर रहेगी। इन संकेतों के आधार पर ही सोना-चांदी की कीमतों में आगे की दिशा तय होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपाई लूट अभी पूरे देश में है बाकी पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- भाजपाई लूट अभी पूरे देश में है बाकी
एमपी सीएम के प्रोपर्टी खरीद मामले को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा...
नोएडा में भयावह हादसा: लेबर कैंप में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
राजस्थान रोडवेज को मिली बड़ी सौगात, बेड़े में शामिल होंगी 300 नई इलेक्ट्रिक बसें
केंद्र सरकार में बड़ा बदलाव: राष्ट्रपति मुर्मु ने स्वीकार किया जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, मंत्री पद से तत्काल विदाई
अमेरिका-ईरान तनाव का असर खत्म, फेड की ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका से सोना-चांदी में बड़ी गिरावट
रुपया फिर गिरा: 6 पैसे की गिरावट के साथ 94.69 प्रति डॉलर पर खुला, ब्रेंट क्रूड में नरमी
यमुना जल परियोजना को लेकर दिल्ली में अहम बैठक, शेखावाटी को मिलेगा पेयजल और सिंचाई का बड़ा लाभ