जयपुर में जलापूर्ति को लेकर अहम बैठक 13 अप्रैल को, जलस्तर और उनसे हो रही जल आपूर्ति का किया जाएगा आकलन

8 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे

जयपुर में जलापूर्ति को लेकर अहम बैठक 13 अप्रैल को, जलस्तर और उनसे हो रही जल आपूर्ति का किया जाएगा आकलन

बढ़ती गर्मी और जल संकट की आशंका को देखते हुए 13 अप्रैल को सचिवालय में जल संसाधन व जलदाय विभाग की संयुक्त बैठक। Abhay Kumar की अध्यक्षता में जलापूर्ति, 23 बांधों के जलस्तर और 13 जिलों में नहरबंदी के दौरान व्यवस्था की समीक्षा।

जयपुर। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए 13 अप्रैल को सचिवालय में जल संसाधन विभाग और जलदाय विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे अतिरिक्त मुख्य सचिव (जल संसाधन) अभय कुमार की अध्यक्षता में होगी।

बैठक में प्रदेश की वर्तमान जलापूर्ति स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बैठक के दौरान नहरबंदी के समय 13 जिलों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही प्रदेश के 23 प्रमुख बांधों में मौजूदा जलस्तर और उनसे हो रही जल आपूर्ति का आकलन किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा मई और जून माह में संभावित जलापूर्ति की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी हो। वहीं, नॉर्दन जोनल काउंसिल (NZC) से जुड़ी अहम बैठक इस बार 30 अप्रैल को शिमला में आयोजित होगी। इस बैठक में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित 8 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में फिर लौटा सुकून वाला फैशन, कॉटन-लिनन और हैंड ब्लॉक प्रिंट बने नए स्टाइल मंत्र जयपुर में फिर लौटा सुकून वाला फैशन, कॉटन-लिनन और हैंड ब्लॉक प्रिंट बने नए स्टाइल मंत्र
कभी चमकदार और भारी फैब्रिक्स के लिए मशहूर बाजार अब हल्के, आरामदेह और त्वचा को राहत देने वाले कॉटन, लिनन...
आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट