प्रधानमंत्री के 12 वर्षों में भारत ने विकास और सुशासन का लिखा नया अध्याय, भजनलाल ने कहा- मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर देश की सुरक्षा को बनाया मजबूत

8 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री के 12 वर्षों में भारत ने विकास और सुशासन का लिखा नया अध्याय, भजनलाल ने कहा-  मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर देश की सुरक्षा को बनाया मजबूत
मुख्यमंत्री ने जयपुर में आयोजित “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल : विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विषयक मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण का नया इतिहास रचा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर में आयोजित “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल : विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विषयक मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण का नया इतिहास रचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल होकर एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। उन्होंने राजस्थान की 8 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा था तथा वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति भी मजबूत नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने निर्णायक और सशक्त नेतृत्व का अनुभव किया है।

आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर देश की सुरक्षा को मजबूत बनाया गया है और भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज देश में हर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया है तथा करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता मिली है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस