रियल एस्टेट और पान मसाला कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर छापे

कंपनियों पर एक साथ ज्यादा प्रॉपर्टी खरीदने और उन्हें ब्लैक में बेचने जैसे आरोप

रियल एस्टेट और पान मसाला कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर छापे
आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने आज मंगलवार सुबह जयपुर और कोटा में रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है

जयपुर। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने आज मंगलवार सुबह जयपुर और कोटा में रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग ने इन कारोबारियों और उनके सहयोगियों के 18 से अधिक ठिकानों पर यह छापेमारी की है। यह कार्रवाई सुबह करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई। जानकारी के अनुसार इनमें हाई फ्लाई रियल एस्टेट ग्रुप के 8, सिग्नेचर पान मसाला के सिद्धेश्वर गम्स के 4 और गोकुल कृपा ग्रुप और बीआरबी डेवलपर्स के 6 ठिकाने शामिल हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में कैश लेन-देन को लेकर यह कार्रवाई चल रही है। लंबे समय से इनके खिलाफ अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं।

सूत्रों के अनुसार कंपनियों पर एक साथ ज्यादा प्रॉपर्टी खरीदने और उन्हें ब्लैक में बेचने जैसे आरोप हैं। ये कंपनियां अक्सर आसपास के इलाकों में एक साथ कई प्रॉपर्टी खरीद लेती थीं और फिर अपने हिसाब से रेट तय करती थीं। इससे मार्केट में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ जाते थे। आयकर विभाग के अधिकारी कंपनियों की प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज खंगाल रहे हैं। फिलहाल कारवाई जारी है और इसमें जल्द बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन