जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान में निवेश अवसरों पर चर्चा

भारत-जापान सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया

जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान में निवेश अवसरों पर चर्चा
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने जापान में भारत की राजदूत नगमा एम मलिक से मुलाकात कर निवेश, ग्रीन एनर्जी, पर्यटन और विकास मॉडल पर चर्चा। राज्य की निवेश अनुकूल नीतियों की जानकारी दी। दोनों ने भारत-जापान सहयोग बढ़ाने पर जोर।

जयपुर। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में जापान में भारत की राजदूत नगमा एम मालिक से मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान में निवेश, हरित ऊर्जा, पर्यटन और सुशासन आधारित विकास मॉडल पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने राजस्थान के निवेश अनुकूल वातावरण और राज्य सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश ग्रीन एनर्जी, पर्यटन और आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने भारत-जापान सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। बैठक में दोनों पक्षों के बीच आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक संबंधों को विस्तार देने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। राजदूत नगमा मलिक ने राजस्थान की विकास क्षमता और निवेश अवसरों की सराहना की। वहीं, भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने भी मुख्य सचिव से मुलाकात कर महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और पोषण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

 

Read More युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, ऊंचाई से गिरने की आशंका

Read More रणथम्भौर में गूंजेगी बाघ संरक्षण की आवाज : 26 जून से शुरू होगा 5वां रॉयल रणथम्भौर इंटरनेशनल टाइगर वीक, देश के 6 बाघों की विरासत पर विशेष चर्चा

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना