जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, विशेष मुद्दों पर चर्चा  

राजस्थान तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में शामिल

जापान में भारत की राजदूत नगमा मलिक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, विशेष मुद्दों पर चर्चा  

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जापान में भारत की राजदूत नगमा एम मलिक ने शिष्टाचार मुलाकात। निवेश, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा। मुख्यमंत्री ने राजस्थान की निवेश-अनुकूल नीतियों और विकास संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर जापान में भारत की राजदूत नगमा एम मलिक ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राजस्थान और जापान के बीच आपसी सहयोग, निवेश, पर्यटन, शिक्षा तथा सांस्कृतिक संबंधों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राजस्थान में निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए राज्य सरकार की उद्योग एवं निवेश अनुकूल नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में शामिल है और विदेशी निवेशकों के लिए यहां अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

राजदूत नगमा मलिक ने भी राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और औद्योगिक संभावनाओं की सराहना की। उन्होंने भविष्य में जापानी निवेश और सहयोग को बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक प्रयासों का भरोसा जताया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने पेट्रोल डीजल दामों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला...
कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाने से नहीं रुकेंगी किसानों की आत्महत्याएं, मूल कारण को दूर करने की आवश्यकता: क्रॉपलाइफ इंडिया
मसूद पेज़ेशकियन का ईरान के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का आग्रह, चेतावनी देते हुए कहा- शत्रु ने हासिल की नई तकनीकें और उपकरण
कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युतीकरण में बनाई नई उपलब्धियां
राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा