आदर्श नगर मंडल द्वारा जनता कॉलोनी जनता पार्क में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जनता पार्क में गूंजा योग का संदेश

आदर्श नगर मंडल द्वारा जनता कॉलोनी जनता पार्क में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
जयपुर में संयुक्त राष्ट्र दिशानिर्देशों के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जनता पार्क समिति, आदर्श नगर मंडल और लक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रणामी और रवि नैयर सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया, जहां सभी ने मिलकर योग क्रियाएं कीं।

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाने का निर्णय संयुक्त राष्ट्र द्वारा लिया गया है भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अपील पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया है योग हजारों साल से भारतीयों की जीवन शैली का हिस्सा रहा है यह भारत की धरोहर है आज इस योग दिवस के कार्यक्रम को जनता पार्क समिति,आदर्श नगर मंडल, और लक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। 

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अशोक प्रणामी जी का मार्गदर्शन मिला और सभी ने इस कार्यक्रम योग दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। जनता पार्क विकास समिति ने आदरणीय अशोक प्रणामी जी का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। आदर्श नगर के विधायक प्रत्याशी रवि जी भाई साहब का भी दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। आदर्श नगर मंडल के डॉ के एम पारीक, संयोजक पवन कानूनगो, सह संयोजक विजेता खंडोलिया सहसंयोजक,अलका खंडेलवाल, नि.वर्तमानपार्षद सुनील दत्ता, वार्ड अध्यक्ष सुनील भाई, जन सेवक महेंद्र जुनेजा का दुपट्टा पहनाकर जनता पार्क विकास समिति ने आभार प्रकट किया।

इस योग दिवस में आदर्श नगर विधानसभा संयोजक पवन कानूनगो, दिनेश शर्मा नि वर्तमान उपाध्यक्ष देवेंद्र खंडेलवाल जी द्वारा संयुक्त रूप से योग की क्रियाएं करवाई गई। जनता पार्क विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव श्यामसुंदर शर्मा, उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, संरक्षक राजेंद्र गोयल, रामकिशन खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी जगदीश प्रसाद शर्मा, अजय मावर, नि.वर्तमान अध्यक्ष गोपाल मावर, राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल, पिंकसिटी वाले,नि. वर्तमान उपाध्यक्ष महेश बब्बर, और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा आए हुए आदर्श नगर मंडल के कार्यकर्ताओं एवं महिला शक्ति का स्वागत सत्कार किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया