जयपुर में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

19 मोबाइल बरामद

जयपुर में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
सिंधी कैंप थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 19 चोरी के मोबाइल, दो अन्य फोन और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद।

जयपुर। जयपुर पश्चिम की सिंधी कैंप थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी और स्नैचिंग के 19 मोबाइल फोन, वारदात के दौरान संपर्क में रहने के लिए इस्तेमाल किए गए दो अन्य मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरोह चोरी के मोबाइल OLX पर बेचने के साथ ही मेवात में साइबर ठगी करने वाले लोगों तक भी पहुंचाता था।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 4 नवंबर 2025 को सिंधी कैंप क्षेत्र में एक मोबाइल चोरी होने की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। इस संबंध में थाना सिंधी कैंप में प्रकरण संख्या 133/2026 दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान किया गया। जांच में चोरी हुआ सैमसंग एस24 अल्ट्रा मोबाइल OLX पर बेचा जाना सामने आया। पुलिस ने मोबाइल ब्यावर निवासी व्यक्ति से बरामद किया, जिसने इसे 50 हजार रुपये में खरीदने की जानकारी दी।

इसके बाद, पुलिस ने गिरोह की कड़ियां जोड़ते हुए मोईन उर्फ शाहरूख, मोहम्मद अनस और हसीब को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना मोईन चोरी और स्नैचिंग के जरिए मोबाइल जुटाता था। इसके बाद मोबाइल मोहम्मद अनस और हसीब तक पहुंचाए जाते थे, जो अच्छी स्थिति वाले फोन के फर्जी बिल बनाकर OLX पर बेचते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी के मोबाइल 3 से 5 हजार रुपये में खरीदकर आगे बेचते थे। हसीब मेवात में साइबर ठगी करने वाले लोगों तक मोबाइल पहुंचाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अब तक करीब 150 से 200 मोबाइल मेवात भेजने की बात स्वीकार की है। बरामद मोबाइल जयपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित दौसा और करौली में हुई वारदाते की है।

Read More US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव

गिरफ्तार आरोपियों के पूरे नाम और पते-

Read More विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाते, फिर मारपीट कर लूटते थे, 5 आरोपी दबोचे

मोईन निवासी काफला कोतवाली, टोंक। वर्तमान पता: किरायेदार, जुनेद का मकान, जुलाहों का मोहल्ला, आदम शाह दरगाह के पास रामगंज।
2 मोहम्मद अनस, कुंडलाव कॉलोनी, महावीर निकेतन के पीछे आमेर।

Read More मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस करेगी पुतला दहन, जयपुर में होगा विरोध-प्रदर्शन

हसीब उम्र 22 वर्ष, निवासी रहपुवा, पुलिस थाना पिनगंवा, जिला नगीना, हरियाणा। वर्तमान पता: बिलाल मस्जिद के पास शारदा कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका, 22-23 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम Weather Update : राजस्थान में बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका, 22-23 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार अलसुबह सवाई...
उपराज्यपाल के लौटने के बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार: फारूक अब्दुल्ला
राम मंदिर में चंदा चोरी के 105 मामलों का दावा, अमन अरोड़ा ने केंद्र से मांगी सख्त कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महानवमी की दीं शुभकामनाएं, भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की
जयपुर में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Voice of Youth: साइबर ठगों की पहचान होगी आसान, लेकिन ठगी के नए रास्ते निकाल लेंगे शातिर अपराधी!
Voice of Youth: त्योहार ऐसा हो, जिसमें रोशनी सबके हिस्से आए