निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे

ले-आउट प्लान, प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृतियां जारी

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों के लिए खोलने जा रहा है। भीलवाड़ा, नागौर, दौसा, फलौदी, ब्यावर, अजमेर और चित्तौड़गढ़ में इन क्षेत्रों के ले-आउट प्लान, प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं।

जयपुर। राजस्थान में औद्योगिक विकास को गति देने एवं निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में रीको द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश में 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर आगामी कुछ माह में उद्यमियों के लिए आवंटन के लिए खोले जाएंगे। रीको द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 12 तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 21 नवीन औद्योगिक क्षेत्र खोले गए हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जा रहे हैं। 

इन नवीन औद्योगिक क्षेत्रों के ले-आउट प्लान अनुमोदित किए जा चुके हैं तथा इनके लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां तथा तकनीकी स्वीकृतियां भी जारी की जा चुकी हैं। इन क्षेत्रों में आधारभूत विकास कार्यों के लिए निविदाएं जारी कर कार्यादेश जारी किये जा रहे हैं तत्पश्चात् इन औद्योगिक क्षेत्रों को उद्यमियों के लिए आवंटन हेतु खोला जाएगा। रीको द्वारा आवंटन के लिए खोले जाने वाले नवीन औद्योगिक क्षेत्रों में भीलवाड़ा में औद्योगिक क्षेत्र खांखला, नागौर में औद्योगिक क्षेत्र खींवसर, दौसा में औद्योगिक क्षेत्र समलेटी एवं औद्योगिक क्षेत्र स्टोन मंडी (रेटा डब्बी), फलौदी में औद्योगिक क्षेत्र हाजी सागर, ब्यावर में औद्योगिक क्षेत्र लाटोटी (जैतारण) एवं अजमेर में स्टोन मंडी (मोढी बदनौर) तथा चित्तौड़गढ़ में औद्योगिक क्षेत्र सांकरिया शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया