जयपुर एयरपोर्ट : घने कोहरे के कारण जयपुर में नहीं उतर सकी फ्लाइट, दिल्ली डायवर्ट

देर रात अचानक हुए इस बदलाव से कई यात्रियों को असुविधा

जयपुर एयरपोर्ट : घने कोहरे के कारण जयपुर में नहीं उतर सकी फ्लाइट, दिल्ली डायवर्ट

जयपुर एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण एक फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की यह फ्लाइट लखनऊ से जयपुर आ रही थी, जिसका निर्धारित आगमन समय रात 9:10 बजे था। हालांकि तकनीकी और परिचालन कारणों से फ्लाइट पहले ही करीब 4 घंटे की देरी से चल रही थी।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण एक फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की यह फ्लाइट लखनऊ से जयपुर आ रही थी, जिसका निर्धारित आगमन समय रात 9:10 बजे था। हालांकि तकनीकी और परिचालन कारणों से फ्लाइट पहले ही करीब 4 घंटे की देरी से चल रही थी।

मध्य रात्रि में जयपुर एयरपोर्ट पर कोहरा और कम दृश्यता के चलते पायलट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को सड़क मार्ग से जयपुर भेजा गया। देर रात अचानक हुए इस बदलाव से कई यात्रियों को असुविधा हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी