पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने की खमखोर हत्याकांड की कड़ी निंदा, राज्य सरकार पर बोला हमला

गहलोत ने भीखमखोर हत्याकांड की निंदा की

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने की खमखोर हत्याकांड की कड़ी निंदा, राज्य सरकार पर बोला हमला

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फलोदी के भीखमकोर में हुई दिनदहाड़े हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था ध्वस्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मारवाड़ की शांति अपराधियों की गोलियों से भंग हो रही है। गहलोत ने गृह विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

जयपुर: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भीखमखोर हत्याकांड घटना की कड़ी निंदा की है। गहलोत ने कहा है कि फलोदी के भीखमकोर में बस स्टैंड पर युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का प्रमाण है। पिछले 2 साल में मारवाड़ की शांति को अपराधियों की गोलियों की गूँज ने भंग कर दिया है। जोधपुर और फलोदी में सरेराह हत्याएं और फिरौती के लिए फायरिंग अब आम हो चुकी है।

गृह विभाग संभाले हुए मुख्यमंत्री जी की भाजपा सरकार की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। भीखमकोर हत्याकांड की मैं कड़ी निंदा करता हूँ। पुलिस अविलंब कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार करे एवं भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो यह सुनिश्चित करे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के जर्जर विद्यालय भवनों के कायाकल्प हेतु ₹300 करोड़ की केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री...
भीलवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजे की बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मायावती का राजनीति दलों पर हमला: बोली-सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करती है बसपा, जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का लगाया आरोप
हज ट्रेनिंग कैम्प में उमड़ी भीड़, पहले दिन 400 से ज्यादा आज़मीने हज ने सीखे अरकान
अजमेर के तबीजी में 35 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध खनन, 50 फीट गहरे गड्ढे; प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप
इजरायल ने दी ईरान पर आने वाले दिनों में संयुक्त हमले होने की धमकी, कहा ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा
इजरायल पर ईरानी मिसाइलों की बारिश के बीच ट्रंप का विवादित बयान, बोले-विश्व के नक्शे से मिटा देंगे ईरान का नामोनिशान