जयपुर–मुंबई की फ्लाइट रोजाना लेट, यात्रियों को एयरपोर्ट पर करना पड़ता है घंटों इंतजार

एयरलाइन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग

जयपुर–मुंबई की फ्लाइट रोजाना लेट, यात्रियों को एयरपोर्ट पर करना पड़ता है घंटों इंतजार

जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की रात की फ्लाइट यात्रियों के लिए रोजाना परेशानी का कारण बनती जा रही है। निर्धारित समय रात 12:50 बजे होने के बावजूद यह फ्लाइट अक्सर 1 से 2 घंटे देरी से रवाना हो रही।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की रात की फ्लाइट यात्रियों के लिए रोजाना परेशानी का कारण बनती जा रही है। निर्धारित समय रात 12:50 बजे होने के बावजूद यह फ्लाइट अक्सर 1 से 2 घंटे देरी से रवाना हो रही है। गुरुवार को तो हालात और भी खराब रहे, जब फ्लाइट करीब 3 घंटे की देरी से उड़ान भर सकी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात जयपुर से मुंबई के लिए यह फ्लाइट सुबह 3:50 बजे रवाना हुई।

लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई यात्रियों ने बताया कि देर रात फ्लाइट लेट होने से उन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट, टैक्सी और होटल बुकिंग में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि स्पाइसजेट प्रबंधन की ओर से न तो समय पर स्पष्ट जानकारी दी जाती है और न ही किसी तरह की वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है। यात्रियों ने एयरलाइन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें
जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान यात्रियों की सांसें थम गईं।...
प्रदेश में पारा 40 डिग्री के नजदीक: अभी और बढ़ेगा तापमान, जानें क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी ?
यूरोपीय देशों का बड़ा फैसला: ड्रोन हमले के बाद साइप्रस की ओर भेजेंगे नौसेना, जानिए युद्ध में अब किसकी होगी एंट्री?
ओडिशा राज्यसभा चुनाव: भाजपा-बीजद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, दिलीप रे निर्दलीय के रूप में मैदान में
जयपुर जिला प्रशासन करेगा माधोराजपुरा स्थित मंदिर श्री खेड़ापति बालाजी का संचालन: जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने प्रबंधन एवं संचालन समिति का किया गठन
आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन में बोन कैंसर की नवीनतम उपचार पद्धती पर होगी चर्चा: देश -विदेश  से 450 से अधिक विशेषज्ञ बोन कैंसर जांच एवं उपचार की पद्धतियों, चुनौतियों पर करेंगे विचार-विमर्श
सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर के ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग कर्मियों ने निलंबन का किया विरोध, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी